Meera Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

Meera Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा दुल्हन बनने वाली है. शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस मीरा को बधाई दे रहे हैं.

Meera Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी. मीरा ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिजॉर्ट, जयपुर में शादी करने वाली हैं.

मीरा चोपड़ा की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. जिसके मुताबिक एक्ट्रेस रक्षित केजरीवाल के साथ फेरे लेंगी. शादी का फंक्शन 11 मार्च को शुरू होगा.

मीरा और रक्षित की शादी में 150 मेहमानों आएंगे. कपल हिंदू परंपरा के अनुसार अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिती में शादी करेंगे. कार्ड के मुताबिक, मेहंदी समारोह 11 मार्च को होगा.

11 मार्च को ही संगीत और कॉकटेल पार्टी है. 12 मार्च को हल्दी समारोह है और शाम को मीरा और रक्षित शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

इंस्टेंट बॉलीवुड ने मीरा चोपड़ा की शादी का कार्ड अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. मीरा के फैंस ये खुशखबरी जानकर काफी खुश होंगे.

मीरा चोपड़ा ने फिल्म ‘1920 लंदन’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. ये फिल्म साल 2016 में आई थी और इसमें उनके अपोजिट शरमन जोशी थे.

मीरा चोपड़ा ने ‘सेक्शन 375’, ‘कमाठीपुरा’ जैसी मूवीज में काम कर चुकी है. पिछली बार मीरा फिल्म सफेद में नजर आई थी, जिसकी खूख चर्चा हुई थी.

मीरा चोपड़ा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है. उन्होंने 2005 में फिल्म अंबे आरुयिरे से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो बंगाराम, जाम्बवन, ली, मरुधमलाई और कलई जैसी मूवीज में काम कर चुकी है.

मीरा चोपड़ा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है. उन्होंने 2005 में फिल्म अंबे आरुयिरे से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो बंगाराम, जाम्बवन, ली, मरुधमलाई और कलई जैसी मूवीज में काम कर चुकी है.

Priyanka Chopra से शाहरुख खान ने पूछा था- ‘मेरे जैसे फिल्म स्टार से शादी करोगी?’देसी गर्ल का जवाब दिल जीत लेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >