Meera Chopra Wedding: एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी का कार्ड आया सामने

Meera Chopra Wedding: मीरा चोपड़ा, रक्षित केजरीवाल के साथ 12 मार्च को शादी करने जा रही है. शादी का कार्ड सामने आया है, जिसमें सारी डिटेल्स की जानकारी दी गई है.


Meera Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा, रक्षित केजरीवाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है. मीरा की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के बारे में बताया गया है. शादी का फंक्शन 11 मार्च को शुरू होगा. मीरा और रक्षित ब्यूना विस्टा लग्जरी गार्डन स्पा रिजॉर्ट, जयपुर में सात फेरे लेंगे. उनकी शादी में 150 मेहमान शामिल होंगे. कार्ड के मुताबिक, मेहंदी समारोह 11 मार्च को होगा. 11 मार्च को ही संगीत और कॉकटेल पार्टी है. 12 मार्च को हल्दी समारोह है और शाम को मीरा और रक्षित शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मीरा चोपड़ा हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है. उन्होंने 2005 में फिल्म अंबे आरुयिरे से तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. वो बंगाराम, जाम्बवन, ली, मरुधमलाई और कलई जैसी मूवीज में काम कर चुकी है.

Meera Chopra Wedding: एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा जल्द बनेंगी दुल्हन, शादी का कार्ड आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >