Lights Camera Lies Movie Review: “लाइट्स, कैमरा, लाइज” से उभरा एक नया सितारा

Lights Camera Lies Movie Review: आचिन्त्य राजावत स्टारर ‘लाइट्स, कैमरा, लाइज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है. दिनेश सुदर्शन सोई की ओर से निर्देशित और निर्मित फिल्म का रिव्यू सामने आ गया है.

फिल्म: लाइट्स, कैमरा, लाइज

किरदार: आदी

कलाकार: आचिन्त्य राजावत

निर्देशक: दिनेश सुदर्शन सोई

रिलीज: 1 जुलाई 2025

स्ट्रीमिंग: अमेजन प्राइम वीडियो, शॉर्ट्स टीवी नेटवर्क

स्टार- 3

Lights Camera Lies Movie Review: “आदी” का किरदार जितना मजबूत है, उतना ही जटिल भी. यह न सिर्फ शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण भूमिका थी, बल्कि इसमें एक आंतरिक पीड़ा, द्वंद्व और भावनात्मक परतें भी थीं और इन्हें जीवंत किया

एक अभिनय यात्रा की शुरुआत

हालांकि आचिन्त्य इससे पहले कुछ मंच और डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं, लेकिन “लाइट्स, कैमरा, लाइज़” ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है. उन्होंने इस किरदार में जिस आत्मविश्वास, शारीरिक दृढ़ता और इमोशनल कंट्रोल का परिचय दिया, वह किसी अनुभवी कलाकार से कम नहीं था.

किरदार “आदी” में आचिन्त्य की ताकतें

फिल्म के एक्शन दृश्यों में आचिन्त्य की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग और फिटनेस झलकती है. उन्होंने स्टंट और फाइट सीक्वेंसेज़ में प्रोफेशनल लेवल का परफॉर्मेंस दिया.

इमोशनल डेप्थ

एक्शन के बीच “आदी” की आंतरिक पीड़ा, ग़ुस्सा, डर और दया जैसे इमोशन्स को जिस गहराई से आचिन्त्य ने निभाया है, वह उन्हें एक्टिंग की नई पीढ़ी का दमदार प्रतिनिधि बनाता है.

स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी

उनकी आंखों में जो सच्चाई दिखती है, वही दर्शकों को जोड़े रखती है. उनका डायलॉग डिलीवरी स्टाइल सहज और प्रभावी है.

क्या कहते हैं समीक्षक और दर्शक?

 “आचिन्त्य राजावत ने साबित किया कि वो सिर्फ एक्टर न दर्शकों की प्रतिक्रिया हीं, एक कलाकार हैं.‘आदी’ जैसे किरदार में कोई अनुभवी एक्टर होता, तो भी उतना प्रभावित नहीं करता जितना आचिन्त्य ने किया.” – फिल्म समीक्षक

करियर पर प्रभाव

इस फिल्म ने आचिन्त्य को इंडस्ट्री में एक संभावनाशील लीड एक्टर के रूप में स्थापित कर दिया है. उन्हें वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्मों और यहां तक कि फीचर फिल्मों के लिए भी ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. उनका इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर फैन बेस लगातार बढ़ रहा है और फिल्ममेकर्स की नजरें अब इस प्रतिभाशाली नवोदित सितारे पर हैं.

भविष्य की संभावनाएं

अगर आचिन्त्य इसी समर्पण और लगन के साथ काम करते रहे, तो वह जल्दी ही बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में नजर आ सकते हैं. “लाइट्स, कैमरा, लाइज़” उनके करियर की वह छलांग बन चुकी है, जिसने उन्हें उभरते कलाकार से उम्मीदों के सितारे में बदल दिया है.

निष्कर्ष

आचिन्त्य राजावत ने यह सिद्ध किया है कि अभिनय में उम्र या अनुभव से ज़्यादा जरूरी है समर्पण, तैयारी और ईमानदारी. “लाइट्स, कैमरा, लाइज” उनके करियर की नींव नहीं, बल्कि उनकी उड़ान की शुरुआत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >