Kesari Chapter 2 की सफलता पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे आस-पास कई लोगों ने…

Kesari Chapter 2: कोर्टरूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 की तारीफ साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने की है. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है. मूवी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं.

Kesari Chapter 2: पीरियड कोर्टरूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के साथ-साथ आर माधवन और अनन्या पांडे ने मुख्य किरदार निभाया हैं. फिल्म की तारीफ बॉलीवुड स्टार्स कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सनी कौशल, इब्राहिम अली खान, रमेश तौरानी, अपारशक्ति खुराना, सुनील शेट्टी, एकता कपूर, मेधा शंकर शामिल हैं. फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है और अब इसकी तारीफ करने से खुद को साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने की है. चलिए आपको बताते हैं विजय ने क्या कहा.

केसरी चैप्टर 2 को लेकर क्या बोले विजय देवरकोंडा?

विजय देवरकोंडा ने केसरी चैप्टर 2 की प्रशंसा की है और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने इसके साथ लिखा कि फिल्म के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुन रहा हूं. मेरे आस-पास कई लोगों ने मुझे ये फिल्म देखने के लिए कहा. इसे जल्द से जल्द देखने का इंतजार नहीं कर सकता. लेकिन इससे पहले करण जौहर को बहुत-बहुत बधाई. साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और अनन्या पांडे को भी बधाई दी और उन्हें टैग किया.

विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्में

विजय देवरकोंडा की फिल्मों की बात करें तो वह ‘राउडी जनार्दन’में नजर आएंगे और इसका निर्देशन रवि किरण कोला करेंगे. इसके अलावा विजय ‘किंगडम’ को लेकर भी चर्चा में है, जिसका टीजर 12 जनवरी को मेकर्स ने जारी किया था. ये एक पीरियड ड्रामा है जिसमें एक्टर पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे. इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट तेलुगु, तमिल और हिंदी में 30 मई को रिलीज होगा.गौतम तिन्नानुरी की ओर से लिखित और निर्देशित फिल्म में म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर का है. फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा और इस मूवी के लिए तीन स्टंट कोरियोग्राफर – यानिक बेन, चेतन डिसूजा, रियल सतीश काम करेंगे.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >