Kantara Chapter 1 Advance Booking Report: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने की बंपर शुरुआत, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से कमा लिए करोड़ों

Kantara Chapter 1 Advance Booking Report: ऋषभ शेट्टी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसके शुरूआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म की शानदार ओपनिंग की पूरी उम्मीद है. जानें पूरी रिपोर्ट.

Kantara Chapter 1 Advance Booking Report: 2022 में रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. अब इसका प्रीक्वल ‘कांतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है. फिल्म होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है और दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

हाल ही में जारी किए गए ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया था, और अब इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि फिल्म शानदार शुरुआत करने वाली है. आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ के पहले दिन का एडवांस बुकिंग कलेक्शन

Sacnilk report

कांतारा: चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग रविवार दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, शाम 4 बजे तक फिल्म ने 1389 शोज के लिए कुल 1,05,101 टिकट्स बेच दिए. इसके चलते कांतारा: चैप्टर 1 ने रिलीज से पहले ही करीब 4 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन दर्ज कर लिया. वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स को मिलाकर देखा जाए तो यह आंकड़ा 6.3 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

अगर यही रफ्तार बरकरार रही तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग कर सकती है और साउथ सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है.

ऋषभ शेट्टी ने अभिनय और निर्देशन की चुनौतियों पर क्या कहा?

ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में सिर्फ लीड एक्टर ही नहीं, बल्कि निर्देशक की भूमिका भी निभा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में वैराइटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक्टिंग और निर्देशन दोनों को एक साथ निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था. खासतौर पर एक्शन सीन्स के दौरान जब तकनीकी दिक्कतें आतीं, तो वे तुरंत कैमरे से हटकर निर्देशन की कमान संभाल लेते थे. शेट्टी के मुताबिक, दोनों भूमिकाएं बदलते रहना आसान नहीं था, लेकिन किरदार की प्रकृति ने इस चुनौती को स्वाभाविक बना दिया.

यह भी पढ़े: Devara 2: जूनियर एनटीआर की सुपरहिट फिल्म ‘देवरा’ का सीक्वल हुआ अनाउंस, फैंस में जबरदस्त उत्साह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >