Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली LLB 3’ ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ‘मद्रासी’ को छोड़ा पीछे, अगला टारगेट सनी देओल की ‘जाट’

Jolly LLB 3 Box Office Records: कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. मूवी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी दिखी हैं. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली. चलिए आपको बताते हैं मूवी ने अब कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मूवी ने छह दिन में ही 69 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया. फिल्म दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसने अबतक 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म हर दिन लगभग अपनी कमाई से रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने मद्रासी को पीछे छोड़ दिया है.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने मद्रासी का तोड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ का जादू देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चल रहा है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने पांच दिन में 101.50 करोड़ रुपए कमा लिए. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छठे दिन ने 4.25 करोड़ की कमाई की और टोटल कमाई 69.75 करोड़ हो गई है. फिल्म ने मद्रासी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 97.69 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. अब फिल्म का अगला टारगेट हरि हरा वीरा मल्लू (115.2 करोड़) और सनी देओल की जाट (117.5 करोड़) है. जाट ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन किया था. इसमें रणदीप हुड्डा विलेन बने थे.

‘जॉली एलएलबी 3’ ने कितनी कमाई कर ली

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6 4.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7 0.02 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन 69.72 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >