Jaat vs Gadar 2 Box Office Collection: गदर 2 के ब्लॉकबस्टर आंकड़े के आगे टिकीं जाट, पहले वीकेंड में लड़खड़ाया कलेक्शन

Jaat vs Gadar 2 Box Office Collection: साल 2023 में जब सनी देओल की गदर 2 रिलीज हुई थी, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे. मूवी उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. अब एक्शन ड्रामा जाट से भी यह उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मूवी सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है.

Jaat vs Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर जाट साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. मूवी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एक्शन ड्रामा से सनी की साल 2023 की फिल्म गदर 2 जैसा कमाल करने की उम्मीद थी. हालांकि, पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने में विफल रही. पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ कमाए. ऐसे में आइये जानते हैं गदर 2 की कमाई से यह कितना पीछे रह गया.

तीन दिनों में जाट ने कमाए इतने करोड़

गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित, मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर से समर्थित जाट ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन इसने 7 करोड़ कमाए. जिसके बाद दो दिनों का कलेक्शन 16.50 करोड़ हो गया. वहीं तीसरे दिन मूवी का लगभग कलेक्शन 5 करोड़ रुपये के करीब होगा. यह आंकड़ा बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन मसाला फिल्म के लिए उल्लेखनीय है. फिल्म में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे स्टार्स हैं. कहानी राणातुंगा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गांव वालों पर अत्याचार करता है. हालांकि जाट आता है और राणातुंगा के रावण राज को मात्र 10 घंटे में खत्म कर देता है.

गदर 2 ने तीन दिनों में किए थे बंपर कलेक्शन

इसकी तुलना में, 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. अनिल शर्मा की ओर से निर्देशित, पीरियड एक्शन ड्रामा पुरानी यादों और देशभक्ति की भावना से भरपूर है. सनी देओल ने तारा सिंह के रूप में वापसी की और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया. ओपनिंग डे पर मूवी ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे और तीसरे दिन इसने क्रमशः 43.08, 51.7 कमाए. तीन दिनों में इसकी कमाई 133 करोड़ थी, जो इसे ब्लॉकबस्टर बताता है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: सनी देओल की जाट ने व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >