Gadar: क्यों ‘तारा सिंह’ के रोल के लिए गोविंदा ने किया था मना? सनी देओल की फिल्म ने मचाया था तहलका

Gadar: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रही थी. लेकिन क्या आप जानते है गदर की कहानी सुनकर गोविंदा डर गए थे.

Gadar Ek Prem Katha: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) भले ही फिल्मों में अब नजर नहीं आ रहे, लेकिन रियलिटी शोज में अक्सर वो दिखते है. गोविंदा ने अपने करियर में कई फिल्में दी है, जो सुपरहिट रही है. हालांकि ऐसी कई फिल्में भी है, जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया और बाद में वो मूवीज ब्लॉकबस्टर रही. ऐसी ही एक फिल्म है सनी देओल स्टारर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा.

गदर की कहानी सुन के डर गए थे गोविंदा

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रही थी. फिल्म में तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. लेकिन क्या आप जानते है गदर की कहानी सुनकर गोविंदा डर गए थे. ये बात फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद बताई थी. अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था, गोविंदा को गदर के लिए कभी साइन नहीं किया गया था. मैं उन्हें महाराजा में निर्देशित कर रहा था. यह तब था जब मैंने गोविंदा को गदर- एक प्रेम कथा की कहानी सुनाई थी. तो ऐसा नहीं था कि मैने उनको कास्ट किया था बल्कि वो तो तो गदर की कहानी सुन के डर गए थे.

गोविंदा ने बताई थी ये वजह

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा गया कि गोविंदा को लगता था कि वो इस रोल के लिए फिट नहीं होंगे. ये किरदार उनके इमेज को सूट नहीं करेगा. बता दें कि सनी देओल ने इस किरदार में जान डाल दिया था. उनकी एक्टिंग और गुस्सा देखकर फैंस उनकी दीवाने हो गए थे. फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल, अमरीश पुरी ने अहम रोल निभाया था.

Also Read: Gadar: कौन है ‘गदर’ में नजर आया छोटा बच्चा? इतना बड़ा हो गया है सनी देओल का रील लाइफ बेटा
गदर की कहानी सुनकर सनी देओल का कैसा था रिएक्शन?

एक इंटरव्यू में फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया था कि फिल्म की कहानी सुनकर सनी का क्या हाल था. अनिल ने कहा था, दो साल पहले नवरात्री के ही मौके पर हमारे फिल्म के राइटर शक्तिमान हमारे पास आए और बोले कि फिल्म गदर के लिए मेरे पास एक आइडिया है. मुझे स्टोरी पसंद आई. जब मैंने इसकी कहानी सनी साहब को सुनाई तो उनकी आंखें भर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >