Gadar: काजोल ने गदर में सकीना का रोल रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी ऑफर….

Gadar: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म को भरपूर प्यार मिला और इसने ब्लॉकबस्टर कमाई की. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. हालांकि ऐसी रूमर्स थी कि सकीना का रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. अब सालों बाद अभिनेत्री ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Gadar: काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें ‘बाजीगर’ में उनकी ब्रेकआउट भूमिका से लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कल्ट क्लासिक्स शामिल है. हालांकि कई सालों से ऐसी रूमर्स फैल रही थी कि एक्ट्रेस को गदर में सकीना का रोल ऑफर किया गया था. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. तब जाकर मेकर्स ने अमीषा पटेल को साइन किया. अभिनेत्री ने इसपर अब जाकर चुप्पी तोड़ी है.

काजोल ने गदर में सकीना का रोल रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी

न्यूज18 राइजिंग भारत समिट में बोलते हुए काजोल ने कहा, “गदर मुझे ऑफर नहीं की गई थी. यह सालों से उड़ रही एक अफवाह थी.” उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्हें कई फिल्में ऑफर की गईं, लेकिन उन्होंने कई किसी कारण से उन्हें रिजेक्ट किया. काजोल ने कहा, “मुझे कई फिल्में ऑफर की गईं. मैं उनका नाम नहीं लूंगी. वे बनी हैं. कुछ हिट रहीं, कुछ नहीं. मुझे लगता है कि आप उस काम का दावा नहीं कर सकते जो आपने किया ही नहीं है.”

अपने करियर को लेकर क्या बोली काजोल

अपने करियर चॉयस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री हूं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग हाल ही में आए हैं, उन लोगों ने ज्यादा काम किया होगा. मुझे लगता है कि मेरी फिल्मोग्राफी लगभग 50-55 फिल्मों की है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चूजी हैं या सिर्फ आलसी हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “दोनों… मैंने आलसी रहना चुना है. मैंने धीमी गति से जीवन जीना चुना है. मैंने काम के साथ-साथ अपने जीवन का आनंद लेना चुना है. मुझे लगता है कि काम करना मेरे जीवन का हिस्सा होना चाहिए. मैंने जीवन में संतुलन पा लिया है. मुझे अपनी कॉफी, धीमी सुबह पसंद है.”

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >