अब फर्क नहीं कर पाती, बेटा है या पति शिरीष कुंदर… हसबैंड के नए लुक पर फराह खान का खुलासा

फराह खान ने शेखर सुमन के शो में 22 साल की शादी और रिश्तों पर खुलकर बात की. उन्होंने पति शिरीष कुंदर को परिवार का मजबूत सहारा बताया और उनके नए लुक पर मजाक भी किया.

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने एक टॉक शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बातें की. वह शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में नजर आईं, जहां उन्होंने शादी, रिश्तों और पति शिरीष कुंदर के नए लुक पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी.

Farah Reacts to Shirish Kunder New Look: शिरीष कुंदर का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हुईं फराह

शिरीष कुंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी फिट बॉडी और नए लुक की तस्वीरें शेयर की थीं, जो तेजी से वायरल हुई थी. इस पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में कहा “शिरीष अब पहले से ज्यादा यंग और हैंडसम लगने लगे हैं. वो और हमारा बेटा लगभग एक ही हाइट के हैं. कई बार रात में जब कोई कमरे में आता है तो समझ नहीं आता कि यह शिरीष है या हमारा बेटा. लेकिन अगर वह गले लगाता है तो पता चल जाता है कि बेटा है.”

Farah on Love After Marriage: 22 साल बाद बदल गया प्यार का मतलब

शादीशुदा जिंदगी में रोमांस कम होने पर फराह खान ने भी खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, “ये शिकायत लगभग हर कपल की होती है. जब हम किसी को पाना चाहते हैं, तो वो बहुत खास लगता है, लेकिन जब वह मिल जाता है तो उसकी अहमियत कम हो जाती है. लेकिन बाद में वही रिश्ता अलग रूप में अहम बन जाता है.” उन्होंने कहा, “अब मैं शिरीष को एक पिता और परिवार संभालने वाले इंसान के रूप में ज्यादा वैल्यू देती हूं. उनके बिना घर चलाना मुश्किल है.”

Farah and Shirish Love Story: कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

फराह खान और शिरीष कुंदर की मुलाकात फिल्म ‘मैं हूं ना’ (2004) के सेट पर हुई थी. फराह इस फिल्म की डायरेक्टर थीं, जबकि शिरीष इसके एडिटर थे. दोनों की पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग थी, लेकिन काम के दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता शादी में बदल गया. दोनों ने 9 दिसंबर 2004 को शादी की थी. बाद में 2008 में सरोगेसी के जरिए उनके तीन बच्चे हुए-बेटा Czar और जुड़वां बेटियां डीवा और आन्या.

यह भी पढ़ें- लॉक अप सीजन 2 में लगेगा इन स्टार्स का तड़का, सामने आए कंफर्म कंटेस्टेन्ट्स के नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >