Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने पहली बार पैपराजी के सामने रिवील किया बेटी दुआ का चेहरा? वायरल हुआ फोटोशूट

Fact Check: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है. अभी तक उन्होंने दुआ का फेस रिवील नहीं किया. हालांकि पहली बार कपल ने अपनी बेटी को पैपराजी से मिलवाया.

Fact Check: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को माता-पिता बने. कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है. कई बी-टाउन कपल्स की तरह कपल ने अपनी बच्ची का चेहरा अभी तक रिवील नहीं किया है. हालांकि रणवीर और दीपिका ने अपनी तीन महीने की बेटी को पैपराजी से मिलवाया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दुआ की तसवीरें नहीं लेने का उनसे अनुरोध किया.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दुआ को पैपराजी से मिलाया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंटीमेट गैदरिंग होस्ट की. इस दौरान इंडस्ट्री के पैपराजी नन्ही दुआ से मिले. दीपिका और रणवीर ने पैपराजी से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया. यह कार्यक्रम दुआ को आधिकारिक तौर पर पैपराजी से मिलवाने के लिए आयोजित किया गया था. कपल ने उनसे रिक्वेस्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान दुआ की कोई फोटो ना क्लिक करें और ना कही शेयर करें. कपल ने दुआ को अपने घर की लक्ष्मी बताया.

इस अंदाज में नजर आई दीपिका पादुकोण

इस इवेंट की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साथ में पोज देते दिखे. दीपिका ने बेज रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी और बालों को खुला रखा था. जबकि रणवीर ने व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था. दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया. एक तसवीर में रणवीर, एक्ट्रेस की गालों पर किस करते दिखे. फोटोज पर यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बेबी को नजर ना लगे. एक यूजर ने लिखा, बेबी दुआ की सिर्फ तसवीर पोस्ट कर दो.

रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर कर रहे तैयारी

अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ पिछली बार दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आई थी. जबकि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ रॉकी और कानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे. अब वह अगली बार फिल्म डॉन में दिखेंगे.

Also Read- Orry: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी के खाते में आई भंसाली की रोमांटिक फिल्म, दीपिका पादुकोण निभाएंगी खास किरदार

Also Read- Ranveer Singh New Movie: रणवीर सिंह और आदित्य धर की नई फिल्म का अगला शेड्यूल अमृतसर में, जानें फिल्म से जुड़ी अपडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >