अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल या रही फीकी? 4 दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है. आइए आपको कलेक्शन बताते हैं.

Dhamaal 4 box office Day 4: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने चार दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म ने भारत में 8.35 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, विदेशी बाजारों से चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अब फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये हो गया है.

Dhamaal 4 Day Wise Collection: डे-वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले चार दिनों में शानदार कमाई की.

शुक्रवार (ओपनिंग डे): 14 करोड़ रुपये

शनिवार: 22.50 करोड़ रुपये

रविवार: 28.50 करोड़ रुपये

सोमवार: 8.35 करोड़ रुपये

'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' से आगे

पहले चार दिनों की कमाई के मामले में 'धमाल 4' ने अक्षय कुमार की हालिया कॉमेडी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.'वेलकम टू द जंगल' ने पहले चार दिनों में 14 करोड़, 21 करोड़, 29 करोड़ और 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 72.50 करोड़ रुपये रहा था, जबकि 'धमाल 4' अब 73.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. वहीं 'भूत बंगला' ने पहले चार दिनों में 12.25 करोड़, 19 करोड़, 23 करोड़ और 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म का कुल चार दिन का नेट कलेक्शन 61 करोड़ रुपये रहा था.

Biggest Opening in Franchise: फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी

'धमाल 4' ने अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. पहले तीन दिनों में फिल्म ने 65 करोड़ रुपये नेट की कमाई कर 'धमाल' सीरीज की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.


ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' पास हुई या फेल? पहले दिन के आंकड़े आए सामने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >