Crew Twitter Review: एडवेंचर से भरपूर है तब्बू, करीना और कृति की फिल्म क्रू, पब्लिक को कैसी लगी मूवी, जान लीजिए

Crew Twitter Review: ‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अलग किरदार में दिखेंगी. मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

Crew Twitter Review: ‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन आकर्षक किरदार में दिखी हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस इसे देखने के लिए उत्सुक है. ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है और मूवी दर्शकों को एक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है. फिल्म में अनिल कपूर और कपिल कपूर का कैमियो किरदार दर्शकों को देखने मिलेगा. दिलजीत दोसांझ भी इसमें अहम रोल प्ले करते नजर आएंगे. फिल्म आज फाइनली रिलीज हो गई है. इसके रिव्यूज आने शुरू हो गए है.


‘क्रू’ को लेकर एक्स पर आ रहे ये रिव्यू
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर क्रू के रिव्यूज एक्स पर आने लगे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, करीना, कृति और तब्बू क्रू में एक वाइल्ड लूट साहसिक यात्रा पर प्रफुल्लित करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में उड़ान भरती हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, तब्बू और करीना कपूर विशेष रूप से प्री-इंटरवल शॉट्स बेहतरीन फॉर्म में हैं. दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन बहुच बढ़िया भी. तेज गति की कॉमेडी, हर कुछ मिनटों में गुदगुदाने वाले सीन के साथ यह देखने में बहुत आनंददायक बनती है. एक यूजर ने लिखा, क्रू एक पूर्ण आनंदमय यात्रा है.


तरण आर्दश ने फिल्म को दिए चार स्टार
फिल्म क्रिटिक तरण आर्दश ने एक्स पर फिल्म क्रू का रिव्यू करते हुए लिखा, रॉकिग और इसे चार स्टार दिया. तरण ने लिखा, क्रू एक कंप्लीट जॉय राइड है. फ्रेश कान्सेप्ट. मजाकिया वन-लाइनर और सुपर साउंडट्रैक. तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन इस अच्छी तरह से तैयार की गई मनोरंजक फिल्म में चमकी है. जरूर देखें. साथ ही उन्होंने तब्बू, करीना और कृति की तारीफ भी की है. इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ की भी सराहना की है. वहीं, दिलजीत जल्द ही फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर बीते दिन जारी किया गया था.

Crew Trailer: सोने की हेरा-फेरी में फंसी करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू, ट्रेलर देख फैंस बोले- मजा आ गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >