Box Office Report: सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप, कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन को छोड़ा पीछे

तीसरे वीक में भी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही है. बुधवार को दोनों मूवीज में से कौन आगे निकली, आपको बताते हैं.

Box Office Report: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी गति पकड़ी. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार हैं. सिंघम अगेन के साथ भूल भुलैया 3 भी 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई. हालांकि भूल भुलैया 3 कमाई के मामले में सिंघम अगेन से आगे निकल गई. दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

सिंघम अगेन का कलेक्शन

  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 – 43.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 42.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 35.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 18 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन- 14 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 10.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7वां दिन- 8.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8वां दिन- 8 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9वां दिन- 12.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10वां दिन- 13.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 4.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 3.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 3.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 3 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 2.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16- 3.35 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17- 4.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18- 1 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20वां दिन- 1.65 करोड़ रुपये

सिंघम अगेन ने अबतक 235.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

जानें भूल भुलैया 3 की कमाई

कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 ने अबतक 237.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म कमाई के मामले में सिंघम अगेन से आगे निकल गई है.

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, रिलीज के 15वें दिन किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, जानें यहां

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >