Box Office Report: सिंघम अगेन नहीं बन पाई सुपरहिट, नो-प्रॉफिट-नो-लॉस की स्थिति में अजय देवगन की फिल्म

Box Office Report: अजय देवगन की सिंघम अगेन अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है. जहां हर दिन कॉप यूनिवर्स करोड़ों में कमाई कर रहा था. वहीं अब यह लाख में सिमट गया है. आइये जानते हैं मूवी हिट हुई या फ्लॉप.

Box Office Report: अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म सिंघम अगेन थियेटर्स में अभी भी चल रही है. धीमे ही सही, लेकिन दर्शक अभी भी रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित मूवी को देखने आ रहे हैं. कॉप यूनिवर्स ने वर्ल्डवाइड 358.75 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं भारत ने फिल्म ने 236.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

नो-प्रॉफिट-नो-लॉस की स्थिति में अजय देवगन की फिल्म

बजट की बात करें तो सिंघम अगेन को 320 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, जिसमें प्रिंट और पब्लिसिटी पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिससे कुल लागत 340 करोड़ रुपये हो गई है. भूल भुलैया 3 के साथ टकराव से फिल्म के बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई है. इस वक्त फिल्म नो-प्रॉफिट, नो-लॉस की स्थिति में है और भारत में बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट का फैसला हासिल कर चुकी है. हालांकि उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में मूवी क्लीन हिट बनेगी.

सिंघम अगेन ने कितने करोड़ की कमाई की

  • सिंघम अगेन डे 1 कलेक्शन- 43.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 2 कलेक्शन- 42.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 3 कलेक्शन- 35.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 4 कलेक्शन- 18 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 5 कलेक्शन- 14 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 6 कलेक्शन- 10.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 7 कलेक्शन- 8.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 8 कलेक्शन- 8 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 9 कलेक्शन- 12.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 10 कलेक्शन- 13.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 11 कलेक्शन- 4.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 12 कलेक्शन- 3.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 13 कलेक्शन- 3.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 14 कलेक्शन- 3 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 15 कलेक्शन- 2.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 16 कलेक्शन- 3.35 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 17 कलेक्शन- 4.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 18 कलेक्शन- 1.15 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 19 कलेक्शन- 1.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 20 कलेक्शन- 1.65 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 21 कलेक्शन- 1 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन डे 21 कलेक्शन- 0.75 करोड़ रुपये

सिंघम अगेन की कुल कमाई- 236.90 करोड़ रुपये

Also Read- Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव की बोलती बंद, जानें तीसरे शनिवार को कितनी हुई कमाई

Also Read- Box Office Report: सिंघम अगेन और भूल भूलैया 3 फ्लॉप हुई या हिट, जानें दो हफ्तों में फिल्म ने की कितनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >