Box Office Report: रूह बाबा ने उड़ाई बाजीराव सिंघम की नींद, जानें 10वें दिन कौन रहा आगे

​Box Office Report: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमा लिए है. जबकि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 अजय देवगन की मूवी को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है. संडे को किसने कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

Box Office Report: निर्देशक अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी ने भूल भुलैया 3 में अपना जादू चला दिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. दूसरे हफ्ते में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि सिंघम अगेन ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है. आपको बताते है रविवार को कौन किसपर भारी पड़ा.

भूल भुलैया 3 ने किस दिन किया कितना कलेक्शन

  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन – 35.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 37 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 33.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 18 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां दिन- 14 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 10.75 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां दिन- 9.50 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां दिन- 9.25 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9वें दिन- 15.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10वें दिन- 16.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई फिल्म मे अबतक 199.50 करोड़ रुपये की कर ली है.

यहां देखें सिंघम अगेन के हर दिन का कलेक्शन

  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला डे- 43.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा डे- 42.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा डे- 35.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा डे- 18 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पांचवां डे- 14 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा डे- 10.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सातवां डे- 8.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आठवां डे- 8 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नौवां डे- 12.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दसवां डे- 13.25 करोड़ रुपये

सिंघम अगेन ने कुल कमाई अबतक 206 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >