Box Office Report: सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी, जानें 11वें दिन का कलेक्शन

Box Office Report: रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा फिल्म सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया, आपको बताते हैं. दोनों फिल्में 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Box Office Report: अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर की फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखा है. पहले वीक में रोहित शेट्टी की फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. दूसरे वीक में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर भूल भुलैया 3 को पीछे छोड़ दिया. वहीं, भूल भुलैया 3 की कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. मंडे टेस्ट में दोनों मूवी ने कितनी कमाई की, इसकी जानकारी आ गई है. सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ने कार्तिक आर्यन की फिल्म से ज्यादा का कलेक्शन किया.

सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते है-

  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन – 43.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 42.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 35.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 18 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 14 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 10.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 8.75 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 8 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.25 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 13.50 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 4.25 करोड़ रुपये

सिंघम अगेन की टोटल कमाई 211 करोड़ रुपये है.

भूल भुलैया 3 के कलेक्शन पर नजर डालते है-

  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 – 35.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 37 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 33.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 18 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 14 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 10.75 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 9.50 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 9.25 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 15.5 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 16 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 3.36 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 202.36 करोड़ रुपये

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने उड़ाई बाजीराव सिंघम की नींद, जानें 10वें दिन कौन रहा आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >