Baaghi 4 Box Office: इस हॉरर फिल्म ने 'बागी 4' के छुड़ाए पसीने, सिर्फ 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हुई धमाकेदार कमाई

Baaghi 4 Box Office: फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने तीन दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. ये हॉरर फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

Baaghi 4 Box Office: पॉपुलर हॉलीवुड फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ 5 सितंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया. रिलीज के दिन से ही इस फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों से रहा-टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’. हालांकि, दर्शकों की पसंद के मामले में ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ सभी पर भारी पड़ती दिखाई दी. चलिए आपको बताते हैं कि इस मूवी ने अबतक कितनी कमाई कर ली.

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की कमाई

फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की और वीकेंड तक आते-आते बॉक्स ऑफिस पर जोरदार पकड़ बना ली. फिल्म ने तीन दिनों में भारत में बेहतरीन कलेक्शन किया. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर मूवी ने सभी भाषाओं में 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन मूवी ने अपने खाते में करीब 17.5 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीन दिन में मूवी की कमाई 50.50 करोड़ रुपये हो गई है.

इस हॉरर फिल्म ने ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को छोड़ा पीछे

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ की कमाई ने ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है. टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की मूवी ने तीन दिन में 31.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि ‘द बंगाल फाइल्स’ ने तीन दिन में सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े. ऐसे में ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ कमाई के मामले में दोनों फिल्मों से काफी आगे निकल गई है. ‘बागी 4’ ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री की मूवी का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है.

यह भी पढ़ें Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >