Adipurush BO Collection Day 7: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची प्रभास की आदिपुरुष, बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ कलेक्शन

Adipurush Box Office Collection Day 7: ओम राउत की ओर से निर्देशित आदिपुरुष जबसे रिलीज हुई है, तभी से विवादों में घिरी हुई है. यूजर्स इसे बेन करने की लगातार मांग कर रहे हैं. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रहा है. ये फिल्म न के बराबर कमाई कर रही है. आइये जानते हैं सातवें दिन का कलेक्शन..

Adipurush Box Office Collection Day 7: प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने विवादों के बीच ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. हालांकि बाद में फिल्म के डायलॉग्स से लेकर कैरेक्टर सबको काफी ट्रोल किया गया. यूजर्स आदिपुरुष की स्क्रिनिंग पर बैन तक लगाने की मांग कर रहे हैं. इन सब बातों का बॉक्स ऑफिस पर गहरा असर पड़ा. थियेटर्स में न के बराबर दर्शक है. वहीं कमाई भी काफी धीमी हो गई है. आइये जानते हैं एक हफ्ते में आदिपुरुष ने कितनी कमाई की.

आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म के डायलॉग्स भी बीते दिनों बदले गये हैं. साथ ही मेकर्स दर्शकों को स्पेशल डिस्काउंट दे रहे हैं. बावजूद इसके कोई भी फिल्म देखने को तैयार नहीं है. यही आलम रहा तो 500 करोड़ के बजट में बनी आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो सकती है. फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवे दिन 10.80 करोड़, छठे दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. अब गुरुवार को फिल्म ने महज 5.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद आदिपुरुष का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 260.55 करोड़ रुपये हो गया है.

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 86.75 करोड़

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 65.25 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 69.10 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 16 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 10.80 करोड़

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 7.50 करोड़

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 5.50 करोड़

  • कुल 260.55 करोड़

आज से महज 150 रुपये में देखें आदिपुरुष

आदिपुरुष के प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ ने घोषणा की है कि दर्शक आज यानी शुक्रवार को 150 रुपये में 3डी में आदिपुरुष देख सकते हैं. ये अनाउंसमेंट सोमवार और मंगलवार को आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट के बाद हुआ है. टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया. जिसमें लिखा था, “22 और 23 जून को विशेष ऑफर… सिर्फ 150 रुपये में 3डी में भव्यता का अनुभव लें. अब हर भारतीय देखेगा आदिपुरुष. परिवारों को आमंत्रित किया गया है. संपादित और बदले हुए संवादों के साथ.”

Also Read: Adipurush BO Collection Day 6: स्पेशल डिस्काउंट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाई इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >