Adipurush BO Collection Day 6: स्पेशल डिस्काउंट के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने, कमाई इतने करोड़

Adipurush Box Office Collection Day 6: प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की. हालांकि अब इसने घुटने टेक दिये हैं. छठे दिन फिल्म के कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

Adipurush Box Office Collection Day 6: प्रभास और कृति सेनन अभिनीत ओम राउत की पौराणिक ड्रामा आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज था. ओपनिंग डे पर इसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए छप्पर फाड़ कमाई की. हालांकि बाद में फिल्म विवादों का हिस्सा बन गई. कई लोगों ने डायलॉग्स से लेकर वीएफएक्स पर आपत्ति जताई. जिसके बाद मेकर्स ने कुछ संवादों को बदला. अब छठे दिन फिल्म के कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है. फिल्म ने जहां ओपनिंग डे पर 86.75 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.10 करोड़, चौथे दिन 16 करोड़, पांचवे दिन 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया. अब बुधवार को फिल्म ने महज 7.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद आदिपुरुष का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 255.30 करोड़ रुपये हो गया है.

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 86.75 करोड़

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 65.25 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 69.10 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 16 करोड़ रुपये

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 10.80 करोड़

  • आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 7.50 करोड़

  • कुल 255.30 करोड़

मेकर्स दे रहे हैं स्पेशल डिस्काउंट

आदिपुरुष के प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ ने घोषणा की है कि दर्शक अब गुरुवार और शुक्रवार को 150 की रियायती कीमत पर फिल्म देख सकते हैं. ये अनाउंसमेंट सोमवार और मंगलवार को आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट के बाद हुआ है. फिल्म को अपनी लाइनों और वीएफएक्स को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया. जिसमें लिखा था, “22 और 23 जून को विशेष ऑफर… सिर्फ 150 रुपये में 3डी में भव्यता का अनुभव लें. अब हर भारतीय देखेगा आदिपुरुष. परिवारों को आमंत्रित किया गया है. संपादित और बदले हुए संवादों के साथ.”

Also Read: Adipurush के विवादित डायलॉग्स को मेकर्स ने बदला, अब ये दमदार लाइने बोलते दिखेंगे हनुमान जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >