Aamir Khan-Darsheel Safary: 16 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे आमिर खान-दर्शील सफारी, नये लुक में दिखे दोनों एक्टर

Aamir-Darsheel: आमिर खान के साथ दर्शील सफारी फिल्म तारे जमीन पर नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था. अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी साथ में नजर आएगी.

Aamir Khan-Darsheel Safary: दर्शील सफारी ने 10 साल की उम्र में आमिर खान के साथ फिल्म तारे जमीन पर काम किया था. फिल्म में आमिर उनके टीचर थे और दर्शील उनके छात्र के किरदार में दिखे थे.

तारे जमीन पर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा था. मूवी की कहानी लोगों के दिलों को छू गई थी.

अब दर्शील सफारी ने आमिर खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है. दर्शील ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए है.

दर्शील सफारी ने लिखा, बूम! 16 साल बाद हम फिर एक साथ हैं. भावुक? हां थोड़ा सा. पूरी तरह से चार्ज. अनुभव के लिए मेरे पसंदीदा गुरु को ढेर सारा प्यार. बड़े खुलासे के लिए इंतजार करें.

दर्शील ने जो तसवीर शेयर की है, उसमें आमिर बिल्कुल अलग लुक में दिख रहे हैं. फिल्म ‘तारे समीन पर’ से इस जोड़ी की एक तस्वीर देख सकते हैं और नीचे बूढ़े आमिर और युवा दर्शील नजर आ रहे हैं.

फैंस पोस्ट पर खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सुपर उत्साहित. एक यूजर ने लिखा, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. एक और यूजर ने लिखा, 16 साल हो गए तारे जमीन पर को. ऐसा लग रहा है कि कुछ साल पहले की बात है.

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आमिर खान की यह फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का दूसरा पार्ट है. कहा जा रहा है कि इस मूवी का नाम सितारे जमीन पर होगी. मूवी इस साल के अंत तक क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

अपने कॉन्क्लेव के दौरान टीवी9 से से बात करते हुए, आमिर ने कहा था, “मुख्य एक्टर के रूप में मेरी अगली फिल्म, जिसकी शूटिंग अभी शुरू हुई है, सितारे जमीन पर है. यह एक मनोरंजक फिल्म है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है.”

हाल ही में आमिर खान, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान संग स्टेज पर डांस किया था.

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरुख-सलमान और आमिर ने किया ‘नाटू नाटू’ पर डांस, ये स्टार्स भी जमकर थिरके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >