आमिर खान ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- साउथ से बहुत कुछ…

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अब जल्द ही वह सितारे जमीन पर में नजर आने वाला है. इससे पहले एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि हिंदी फिल्में क्यों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है और साउथ से क्या सीखने की जरूरत है.

पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पहले रिलीज हुई मूवीज छप्परफाड़ कमाई करती थी, वहीं अब कई बड़ी बजट की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रहीं. दर्शकों की बदलती पसंद, कंटेंट की कमी, और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का बढ़ता प्रभाव इसके पीछे अहम कारण माने जा रहे हैं. अब बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने इसपर अपने विचार शेयर किए हैं.

बैक टू बैक फ्लॉप हो रही फिल्मों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में आमिर से पूछा गया कि हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही है. साथ ही साउथ इंडस्ट्री की मूवीज में भी पिछड़ती जा रही है. तारे जमीन पर स्टार ने बताया कि इसके पीछे कई कारण हैं. आमिर ने कहा, “सबसे पहले, हमें बेहतर फिल्में बनाने की जरूरत है. मुझे लगता है कि हिंदी फिल्म निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं को बहुत कुछ सीखना है. साथ ही, वर्तमान में हमारा बिजनेस मॉडल भी अजीब है. हम लोगों को थिएटर में बुलाते हैं और अगर वे नहीं आते हैं, तो हम जल्द ही फिल्म को ओटीटी पर ले आते हैं. इससे हमारी मूवीज के बिजनेस पर काफी असर पड़ता है.”

ओटीटी पर मनोरंजन मिलने से फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पड़ा असर

आमिर ने यह भी बताया कि कोविड-19 ने फिल्म देखने के अनुभव को काफी प्रभावित किया है, क्योंकि कई निर्माताओं ने अपनी फिल्में ओटीटी पर डालनी शुरू कर दी हैं और दर्शकों को भी घर पर मनोरंजन देखने की आदत हो गई है. मुझे लगता है कि सिनेमाघरों और ओटीटी पर फिल्म रिलीज होने के बीच 6 महीने का अंतर होना चाहिए.

सितारे जमीन पर में नजर आएंगे आमिर खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह उनकी 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. आमिर खान प्रोडक्शंस ने हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया, जिसमें आमिर दस छात्रों के साथ बास्केटबॉल शिक्षक के रूप में दिखाई दे रहे हैं. यह फिल्म दस नए अभिनेताओं के लिए लॉन्चपैड होगी, जिसमें अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में होंगी. फिल्म का संगीत शंकर-एहसान लॉय ने दिया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. यह 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >