सोशल मीडिया पर छाए टाइगर श्रॉफ, ''मुन्‍ना माइकल'' का पहला पोस्‍टर रिलीज

नयी दिल्‍ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने थोड़े से समय में इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. अब उनकी आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ का पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में टाइगर एक डांसर की भूमिका निभा रहे हैं जो पॉप डांसर माइकल जैक्‍सन का जबरदस्‍त फैन है. फिल्‍म के […]

नयी दिल्‍ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने थोड़े से समय में इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है. अब उनकी आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ का पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. फिल्‍म में टाइगर एक डांसर की भूमिका निभा रहे हैं जो पॉप डांसर माइकल जैक्‍सन का जबरदस्‍त फैन है. फिल्‍म के पहले पोस्‍टर से ही टाइगर सोशल मीडिया पर छा गये. टाइगर खुद भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

इस पोस्टर में टाइगर श्रॉफ मूनवॉक करते नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास खड़ी भीड़ उन्‍हें चीयरअन करती नजर आ रही है. टाइगर का लुक भी शानदार लग रहा है. एक्‍शन और डांस से भरी इस फिल्‍म के बारे में बताया जा रहा है कि फिल्‍म में टाइगर जबरदस्‍त डांसिंग मूव्‍ज करते नजर आयेंगे. कहा जा रहा है कि फिल्‍म में टाइगर अपने पिता को भी एक डांसिंग ट्रीब्‍यूट देनेवाले हैं.

‘मुन्‍ना माइकल’ से निधि अग्रवाल बॉलीवुड में इंट्री करने जा रही हैं. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दिकी फिल्‍म में निगेटिव भूमिका निभाते नजर आयेंगे. फिल्‍म का निर्देशन शब्‍बीर खान कर रहे हैं, जो इससे पहले टाइगर के साथ ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ में काम कर चुके हैं. ‘हीरोपंती’ टाइगर की डेब्‍यू फिल्‍म थी. ‘हीरोपंती’ में उनके स्‍टाइल को बेहद पसंद किया गया था.

इस फिल्‍म के अलावा टाइगर ‘बागी 2’ में नजर आयेंगे. टाइगर प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्‍म ‘रैंबो’ के इंडियन रीमेक में नजर आनेवाले हैं. ‘मुन्‍ना माइकल’ 21 जुलाई को रिलीज हो रही है. यह फिल्‍म आयुष्‍मान खुराना और कृति सैनन की फिल्‍म ‘बरेली की बर्फी’ से बॉक्‍स ऑफिस पर टकराने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >