शबाना आजमी ने शाहरुख की बेटी सुहाना को लेकर कर डाली ये भविष्‍यवाणी!

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक भविष्‍यवाणी की है. शबाना ने सोशल मीडिया पर सुहाना को लेकर एक खास बात कही है जिसके जवाब में शाहरुख ने उनका शुक्रिया अदा किया है. शबाना ने यह ट्वीट किंग खान के बेटे अबराम और सुहाना की एक तस्‍वीर को […]

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर एक भविष्‍यवाणी की है. शबाना ने सोशल मीडिया पर सुहाना को लेकर एक खास बात कही है जिसके जवाब में शाहरुख ने उनका शुक्रिया अदा किया है. शबाना ने यह ट्वीट किंग खान के बेटे अबराम और सुहाना की एक तस्‍वीर को देखने के बाद किया था.

शबाना ने रविवार को एक ट्वीट में शाहरुख को टैग करते हुए लिखा,’ मेरी बात गांठ बांध कर रख लें, सुहाना एक बेहतरीन एक्‍टर बनने जा रही है. मैंने उसकी एक्टिंग का वीडियो देखा है. वह शानदार है. उसे दुआएं दीजिये.’ आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले सुहाना में स्‍कूल में किये गये एक प्‍ले का वीडियो वायरल हो गया था जिसमें सुहाना ने शानदार बेहतरीन एक्टिंग की थी.

शबाना के इस ट्वीट को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद उन्‍होंने सुहाना के उसी वायरल वीडियो को देखकर ट्वीट किया हो. शाहरुख ने भी शबाना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,’ आपकी इस प्रशांसा के लिए धन्‍यवाद. आपका यह कहना सुहाना को बहुत ही ज्‍यादा उत्‍साहित करेगा.’

शाहरुख ने भी कई बार इंटरव्यू में कहा है कि अगर उनके बच्चे बॉ़लीवुड में कदम रखना चाहेंगे तो वो उन्हें रोकेंगे नहीं. सुहाना अपने स्कूल के प्ले में काफी एक्टिव रहती हैं. इससे पहले भी उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया है. सुहाना बॉलीवुड में कब कदम रखेंगी इसकी चर्चा तो कम है लेकिन बॉलीवुड के सूत्र बताते हैं कि सुहाना अपनी पढ़ाई खत्म करके बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >