टाइगर श्रॉफ की को-स्‍टार से मुंबई में खाली करवाया गया फ्लैट, पढ़ें पूरा मामला ?

नयी दिल्‍ली: निधि अग्रवाल जल्‍द ही टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म के बाद भले ही वे फिल्‍मस्‍टार बन जायें लेकिन फिलहाल वे मुंबई में वार्किंग लड़कियों को होनेवाली परेशनी से जूझ रही हैं. दरअसल हाल ही में निधि को मुंबई की एक सोसाइटी से अपना फ्लैट […]

नयी दिल्‍ली: निधि अग्रवाल जल्‍द ही टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म के बाद भले ही वे फिल्‍मस्‍टार बन जायें लेकिन फिलहाल वे मुंबई में वार्किंग लड़कियों को होनेवाली परेशनी से जूझ रही हैं. दरअसल हाल ही में निधि को मुंबई की एक सोसाइटी से अपना फ्लैट खाली करना पड़ा है क्‍योंकि वह ‘सिंगल’ है. कहा तो यह भी जा रहा है कि उनसे जबरन घर खाली करवाया गया है. अचानक घर से बेघर होने के बाद वे मुंबई की गलियों में घर तलाश रही हैं. बता दें कि निधि ‘मुन्‍ना माइकल’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार बेंग्‍लुरू की रहनेवाली निधि मुंबई के बांद्रा इलाके की एक सोसाइटी में अपनी एक क्‍लोज़ फ्रेंड के साथ रहती हैं. निधि ने इस बारे में मिड-डे से बात करते हुए कहा,’ मैं लगभग पिछले 6 महीनों से अपने दोस्‍त के साथ रह रही थी लेकिन अब मैं एक नया घर ढूढ़ रही हूं जो मुंबई में ढूढ़ना बहुत मुश्किल है.’

निधि ने मिड-डे से बातचीत में यह भी कहा,’ क्‍योंकि मैं सिंगल हूं और एक एक्‍ट्रेस हूं, इसलिए मुझे घर देने से मना कर दिया जाता है. मेरे लिये यह सबसे मुश्किल की बात है.’ हालांकि निधि ने अपने सोसाइटी के बारे में तो कुछ खास जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्‍होंने कहा कि अक्‍सर सोसाइटी मेंबर्स नये एक्‍टर्स को फ्लैट देने में आनाकानी करते हैं क्‍योंकि एक्‍टर्स की कमाई पर उन्‍हें संदेह रहता है.

बता दें कि इससे पहले निधि अग्रवाल फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ के लिए ‘नो डेटिंग’ क्‍लॉज भी साइन कर चुकी हैं. इस क्‍लॉज के मुताबिक इस फिल्‍म के दौरान निधि किसी को भी डेट नहीं कर सकती. इस बारे में निधि ने कहा था कि इस बात से उन्‍हें कोई प्रॉब्‍लम नहीं हुई थी क्‍योंकि वे इस बात को बेहतर समझती हैं कि कोई भी प्रोड्यूसर ऐस इसलिणये करता है ताकि उनके काम में स्‍टार्स का 100 परसेंट डेडिकेशन हो.

फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ की बात करें तो यह फिल्‍म डांस पर आधारित है. फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ को एक जोशीले स्‍ट्रीट डांसर की भूमिका में दिखाया गया है जो माइकल जैक्‍सन के डाई हार्ट फैन हैं. बता दें कि शब्‍बीर और टाइगर तीसरी बार एकसाथ काम कर सकते हैं. इससे पहले दोनों ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ में काम कर चुके हैं. दोनों ही फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >