सरदार की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण: अनिल कपूर

मुंबई: दिग्‍गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ में एक पगड़ीधारी सिख की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण है. उनका कहना है कि पहली बार वे सरदार की भूमिका निभा रहे हैं. उनके लिए यह गौरव का प्रतीक है. अनिल ने एक बयान में कहा, ‘एक सरदार की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था. […]

मुंबई: दिग्‍गज अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘मुबारकां’ में एक पगड़ीधारी सिख की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण है. उनका कहना है कि पहली बार वे सरदार की भूमिका निभा रहे हैं. उनके लिए यह गौरव का प्रतीक है.

अनिल ने एक बयान में कहा, ‘एक सरदार की भूमिका निभाना चुनौतीपूर्ण था. यह पहली बार है जब मैं पगडी पहन कर सरदार की भूमिका निभा रहा हूं और मेरे लिए पगडी मेरे सिर का ताज और गौरव का प्रतीक है.’

उन्होंने कहा, ‘पगडी पहनना एक बडी जिम्मेदारी है और इस फिल्म में मुझे लेने के लिए मैं अनीस बज्मी, सोनी पिक्चर्स और सिने वन प्रोडक्शन का शुक्रगुजार हूं.’ अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म में 60 वर्षीय अभिनेता की साज-सज्जा कुणाल रवल ने डिजायन की थी.

‘मुबारकां’ में पहली बार असल जीवन के चाचा-भतीजा अनिल और अर्जुन कपूर की जोडी नजर आएगी. इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी भी नजर आएंगी. यह फिल्म 28 जुलाई को प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >