...तो इस बात के लिए अरशद वारसी के आभारी हैं अक्षय कुमार

मुंबई: अक्षय कुमार ने कहा है कि वह ‘जॉली एलएलबी-2′ जैसी फिल्म में काम करने का तरीका सिखाने के लिए ‘दोस्त’ अरशद वारसी के आभारी हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन इस फिल्म की अगली श्रृ़ंखला में उनके स्थान पर अक्षय ने काम किया है. इससे पहले अरशद ने कहा […]

मुंबई: अक्षय कुमार ने कहा है कि वह ‘जॉली एलएलबी-2′ जैसी फिल्म में काम करने का तरीका सिखाने के लिए ‘दोस्त’ अरशद वारसी के आभारी हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन इस फिल्म की अगली श्रृ़ंखला में उनके स्थान पर अक्षय ने काम किया है.

इससे पहले अरशद ने कहा था कि वह इस फिल्म की अगली श्रृंखला में काम करना चाहते हैं, लेकिन फॉक्स स्टार स्टूडियो ने यह फिल्म अक्षय कुमार के साथ बनाने का निर्णय किया है, क्योंकि एक बडे अभिनेता हैं.

अक्षय ने कहा था कि इस अदालती कहानी वाली फिल्म के लिये चुने जाने के बाद उन्होंने अरशद से बात की थी. अक्षय ने बताया, ‘मैंने अरशद से बात की थी. वह छोटा अभिनेता नहीं है. वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है. लोग काबिलियत से बाहर की बाते करते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं इस प्रकार की फिल्म में काम करने का तरीका सिखाने के लिए अरशद वारसी का आभारी हूं. उन्होंने मेरे लिये रास्ता बनाया और मेरे लिये चीजों को आसान बना दिया. उन्होंने इस फिल्म को बडा बना दिया और मुझे उम्मीद है कि जॉली एलएलबी-2 भी अच्छी फिल्म साबित होगी.’

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2′ में हुमा कुरैशी भी दिखाई देंगी, जबकि सौरभ शुक्ला फिर से अपनी न्यायाधीश की भूमिका में दिखेंगे. यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >