काला हिरण शिकार मामला : कोर्ट में जज ने पूछे 65 सवाल, बोले सलमान- मैं निर्दोष...

जोधपुर : अभिनेता सलमान खान 18 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आज जोधुपर की सीजेएम (Chief Judicial Magistrate) कोर्ट में पेश हुए. उन्‍होंने अपनी गवाही के दौरान खुद को बेकसूर बताया और कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है. कोर्ट में जज ने सलमान से 65 सवाल पूछे. सलमान ने जवाब में खुद […]

जोधपुर : अभिनेता सलमान खान 18 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आज जोधुपर की सीजेएम (Chief Judicial Magistrate) कोर्ट में पेश हुए. उन्‍होंने अपनी गवाही के दौरान खुद को बेकसूर बताया और कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है.

कोर्ट में जज ने सलमान से 65 सवाल पूछे. सलमान ने जवाब में खुद को निर्दोष बताया. जब सलमान से पूछा गया कि जीप कौन चला रहा था, इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा,’ मैं नहीं जानता. मैं वहां नहीं था. वन विभाग ने पॉपुलैरिटी के लिए यह मुद्दा उठाया है.’

इस मामले में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम कोठारी भी बयान दर्ज करवाने कोर्ट पहुंचे हैं. इन सभी पर 1998 में काले हिरण के शिकार का आरोप है. इस मामले में 28 गवाह की गवाही हो चुकी है. अब इन सितारों को अपना बयान दर्ज कराना है.

इससे पहले 18 जनवरी को जोधपुर कोर्ट ने 18 साल पुराने आर्म्‍स एक्‍ट मामले में सलमान को बड़ी राहत दी थी. कोर्टद्वारा सिर्फदो मिनट में फैसला सुनाते हुए सलमान को बरी कर दिया गया था. सलमान खान को संदेह का लाभ देकर बरी किया गया था.

बता दें कि 1998 में हुए इस शिकार मामले में सलमान के खिलाफ चार केस कोर्ट में चल रहे हैं. ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 3 अलग-अलग जगहों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा है.

इनमें से दो में उन्हें राहत मिल चुकी है. दो केस में सलमान को हाईकोर्ट से बरी किया जा चुका है. बुधवार को जोधपुर की एक अदालत ने अभिनेता सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले की सुनवाई 27 जनवरी (शुक्रवार) तक के लिए टाल दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >