''बिग बॉस'' फेम मंदाना करीमी ने ''गे'' पति को छोड़ा, गुपचुप रचाई दूसरी शादी

‘बिग बॉस 9’ कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड गौरव गुप्‍ता से 25 जनवरी को शादी कर ली. इस बात की जानकारी खुद मंदाना ने ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर दी है और अपने पति की तस्‍वीर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्‍होंने ‘मंदाना गुप्‍ता’ भी लिखा है. मंदाना ने यह भी […]

‘बिग बॉस 9’ कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड गौरव गुप्‍ता से 25 जनवरी को शादी कर ली. इस बात की जानकारी खुद मंदाना ने ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर दी है और अपने पति की तस्‍वीर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्‍होंने ‘मंदाना गुप्‍ता’ भी लिखा है.

मंदाना ने यह भी बताया कि उन्‍होंने परिवारवालों की मौजूदगी में कोर्ट में शादी की है. बता दें कि इससे पहले मंदाना ने वर्ष 2011 में ललित तेहलान से शादी की थी. दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. शादी के कुछ समय बाद ही मंदाना का पता चला कि ललित ‘गे’ हैं.

https://www.instagram.com/p/BPt7XvOAhdb/
https://www.instagram.com/p/BPstSc5APHD/

‘क्‍या कूल है हम 3’ अभिनेत्री ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि वे साल 2017 की शुरुआत में अपने बिजनेसमैन मंगेतर से शादी कर सकती हैं. मंदाना हाल ही में ‘बिग बॉस’ के घर में मेहमान बनकर आई थीं. उन्‍होंने इस शो की प्रतिभागी लोपा पर जमकर निशाना साधा था.

19 मार्च 1988 को तेहरान (ईरान) में जन्मीं मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एयरहोस्टेस की थी. इसके बाद में उन्होंने मॉडलिंग की ओर रुख किया. उन्‍होंने बॉलीवुड में उन्होंने ‘भाग जॉनी’ से डेब्यू किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >