पुलकित सम्राट ने कोर्ट के बाहर किया जमकर हंगामा, मीडिया से की बदसलूकी

अभिनेता सलमान खान की राखी बहन श्‍वेता रोहिरा के पति पु‍लकित सम्राट ने कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया. दरअसल पुलकित और श्‍वेता शादी के 2 साल बाद ही आपसी सहमति से सोमवार की दोपहर मुंबई के बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल करने पहुंचे थे. लेकिन कोर्ट के बाहर पहुंचते ही पुलकित ने […]

अभिनेता सलमान खान की राखी बहन श्‍वेता रोहिरा के पति पु‍लकित सम्राट ने कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया. दरअसल पुलकित और श्‍वेता शादी के 2 साल बाद ही आपसी सहमति से सोमवार की दोपहर मुंबई के बांद्रा कोर्ट में तलाक की अर्जी फाइल करने पहुंचे थे.

लेकिन कोर्ट के बाहर पहुंचते ही पुलकित ने मीडिया कर्मियों के साथ जमकर हंगामा किया और मीडिया फोटोग्राफर से बदतमीजी भी की. जब एक मीडिया फोटोग्राफर ने पुलकित की तस्‍वीर लेने की कोशिश की तो वे बदसलूकी करने लगे. उन्‍होंने कैमरामैन को धमकी तक दे डाली.

पुलकित ने फोटोग्राफर का कॉलर पकड़कर उन्‍हें धकेलने की भी कोशिश की. वहां मौजूद लोगों ने पुलकित को फोटोग्राफर को छोड़ने के लिए कहा तो भी वे आसानी से नहीं मानें, तब कई लोगों ने मिलकर उन्‍हें रोका. पुलकित का मीडिया से बदसलूकी करना कोई नयी बात नहीं है.

बता दें कि पुलकित और श्‍वेता ने दो साल पहले शादी की थी. लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्‍ते के बीच तनाव की खबरें आने लगी थी. वहीं अब दोनों ने आपसी सह‍मति से तलाक लेने का फैसला किया है. फिलहाल दोनों की अलग होने की वजहों का पता नहीं चल पाया है.

गौरतलब है कि पुलकित का नाम अक्‍सर अभिनेत्री यामी गौतम के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि पु‍लकित और यामी ने इस रिश्‍ते से हमेशा की साफ इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >