कौन है ये बच्‍चा, जिसे गले लगाकर रो पड़े सलमान खान!

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को बच्‍चों से बेहद लगाव है यह बात किसी से छुपी नहीं है. बच्‍चों के साथ उनकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्‍नी तो आपको याद होगा ही. अब सलमान मेटिन को लेकर आये हैं. ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्‍नी ने सबका दिल जीत लिया था. […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को बच्‍चों से बेहद लगाव है यह बात किसी से छुपी नहीं है. बच्‍चों के साथ उनकी कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है. ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्‍नी तो आपको याद होगा ही. अब सलमान मेटिन को लेकर आये हैं.

‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्‍नी ने सबका दिल जीत लिया था. फिल्‍म की पूरी कहानी मुन्‍नी पर बेस्‍ड थी. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए बजरंगी भाईजान मुन्‍नी को पाकिस्‍तान पहुंचाने जाता है. हाल ही में सलमान ने अपने ट्विटर पर मेटिन के साथ एक तस्‍वीर साझा की है.

सलमान ने इस फोटो के साथ कैप्‍शन में लिखा,’ इंट्रोड्यूसिंग मेटिन रे तांगु.’ दरअसल यह बच्‍चा सलमान का कोस्‍टार है जो उनकी आगामी फिल्‍म ‘ट्यबलाइट’ में नजर आनेवाला है. सलमान ने एक और तस्‍वीर शेयर की है जिसमें दोनों बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं.

सलमान इस दूसरी तस्‍वीर में बेहद भावुक लग रहे हैं और इस बच्‍चे को अपने गले से लगाये वो अपने आंसू नहीं रोक पाये. इन तस्‍वीरों से यह साफ है कि सलमान की फिल्‍म एक संवेदनशील फिल्‍म भी होगी. फिल्‍म में चीनी अभिनेत्री झू झू भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. कबीर खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >