...तो इसलिए 3 दिनों तक सो नहीं पाईं रवीना टंडन

कभी-कभी जिंदगी के कुछ ऐसे अनुभव होते हैं जो हम पर गहरे घाव छोड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ, जो इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘द मदर’ की शूटिंग कर रही है. शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वे तीन दिनों तक सो नहीं पाई. दरअसल ‘द मदर’ की […]

कभी-कभी जिंदगी के कुछ ऐसे अनुभव होते हैं जो हम पर गहरे घाव छोड़ जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ, जो इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘द मदर’ की शूटिंग कर रही है. शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वे तीन दिनों तक सो नहीं पाई.

दरअसल ‘द मदर’ की कहानी महिलाओं पर हो रहे अत्‍याचार पर आधारित है जिसमें रवीना एक मां का किरदार निभा रही हैं. रवीना को इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट बेहद पसंद आई थी और वो इससे थोड़ा डिस्‍टर्ब भी हो गयी थी. इस कहानी ने उनके मन को अंदर तक छुआ था.

फिल्म की शूटिंग के दौरान भी रवीना अपने किरदार के साथ जुड़ गई थी और इसका परिणाम यह हुआ कि फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हो जाने के बाद भी वे अपने करेक्‍टर से बाहर निकल नहीं पाईं. उन्‍हें नॉर्मल होने में भी काफी वक्‍त लगा.

रवीना शूटिंग के बारे में कहती हैं,’ फिल्‍म के एक डरावने सीक्‍वेंस की शूटिंग के तीन दिनों तक मैं सो नहीं पाई थी. स्थिति उस समय और बिगड गई जब मुझे इसके लिए डब करना पड़ा. मैं डबिंग खत्‍म होने के बाद भी रोती रही. मुझे नॉर्मल होने में कुछ समय लगा.’

16 दिसंबर ‘निर्भया कांड’ पर इस फिल्‍म के आधारित होने के बारे जब उनसे पूछा गया तो उन्‍होंने कहा,’ फिल्‍म की कहानी दिल्‍ली पर आधारित है लेकिन उस रेप केस से इसका कोई संबंध नहीं है. यह आश्‍चर्यजनक है कि फिल्‍म की कहानी की ही तरह एक घटना शूटिंग खत्‍म होने के बाद दिल्‍ली में घटी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >