भड़के अनिल कपूर के बेटे, इस एक्‍टर को डेब्यू अवॉर्ड मिलने पर उठाए सवाल, कहा ये...

मुंबई: हाल में आयोजित एक पुरस्कार समोराह में दिलजीत दोसांझ के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिसे जाने पर सवाल उठाया है. उन्‍होंने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाबी अभिनेता पहले भी एक हिंदी फिल्म और कई अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में नजर आ चुके हैं. दिलजीत को एक पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्म […]

मुंबई: हाल में आयोजित एक पुरस्कार समोराह में दिलजीत दोसांझ के सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिसे जाने पर सवाल उठाया है. उन्‍होंने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाबी अभिनेता पहले भी एक हिंदी फिल्म और कई अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

दिलजीत को एक पुरस्कार समारोह के दौरान फिल्म ‘उडता पंजाब’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया. फिल्म ‘मिर्ज्या’ के लिए इसी श्रेणी में नामांकित किये गये हर्षवर्धन का मानना है कि नवोदित अभिनेता का पुरस्कार वैसे लोगों को मिलना चाहिए जो सच में नये हों.

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर के 26 वर्षीय बेटे हर्षवर्धन कपूर के मुताबिक ये पुरस्कार ऐसे लोगों को नहीं दिया जाना चाहिए जिन्होंने कई फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड का रख किया हो.

उन्‍होंने एक ट्वीट कर कहा कि उनकी बजाय यह पुरस्कार किसी और नवोदित अभिनेता को दिया गया होता तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती.

एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन वाली फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की लेकिन कहा कि दिलजीत इस पुरस्कार के हकदार थे.

इसके जवाब में युवा अभिनेता ने कहा, ‘वह (दिलजीत) 2008 की हिन्दी फिल्म में थे…और जब आप इस विषय पर लिख रहे हैं तो यह देख लिया कीजिए कि लोगों ने किन फिल्मों में काम किया है.’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘नीरजा में जिम सर्भ का अभिनय शानदार था और कोई भी नवोदित अभिनेता इस बात से खुश होता कि उसकी बजाय पुरस्कार सर्भ को दिया जाए.’ हालांकि, इस हालिया सम्मान समारोह को छोड दें तो इस साल अधिकतर समारोहों में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार हर्षवर्धन ने जीता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >