25 सालों की दोस्‍ती टूटने के बाद करण ने पहली बार की काजोल के बारे में बात, पढें...

मुंबई: एक समय के बेहतरीन दोस्त रहे निर्माता निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री काजोल की दोस्ती भले ही टूट गई हो लेकिन करण इस पर और बात करने की बजाए काजोल के साथ गुजारे गए अच्छे वक्त को याद रखना चाहते हैं. करण जौहर ने यह बात अपनी आत्मकथा ‘एन अनस्यूटेबिल बॉय’ के विमोचन के […]

मुंबई: एक समय के बेहतरीन दोस्त रहे निर्माता निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री काजोल की दोस्ती भले ही टूट गई हो लेकिन करण इस पर और बात करने की बजाए काजोल के साथ गुजारे गए अच्छे वक्त को याद रखना चाहते हैं.

करण जौहर ने यह बात अपनी आत्मकथा ‘एन अनस्यूटेबिल बॉय’ के विमोचन के दौरान कही. पुस्तक में यह खुलासा किया गया है कि दोनों की दोस्ती करन की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और काजोल के पति अजय देवगन की ‘शिवाय’की रिलीज के पहले ही समाप्त हो गई थी.

पुस्तक विमोचन के दौरान उन्‍होंने कहा,‘ इस बारे में बहुत कुछ कहा जा चुका है इसलिए इसके सिवाए मैं और कुछ नहीं कहना चाहता कि हमने अच्छा वक्त गुजारा है और मैं उसे ही याद रखना चाहता हूं.’

करण ने कहा, ‘हम करीब 25 साल दोस्त रहे. कभी एक अध्याय समाप्त होता है, पुस्तक समाप्त होती है, संबंध समाप्त होते हैं.’ इस दौरान उनके साथ लेखिका शोभा डे और अभिनेता शाहरुख खान भी मौजूद थे.’ करन ने शाहरख के साथ अपनी दोस्ती को अटूट बताया.

उन्होंने कहा कि सभी रिश्तों में उतार चढाव आते हैं लेकिन शाहरुख के साथ उनका गहरा लगाव है जिसे बयान नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >