फाइनली सुनील दत्‍त बनेंगे परेश रावल, इन सितारों से भी किया गया था संपर्क

पिछले काफी दिनों से अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को लेकर यह चर्चा हो रही है कि फिल्‍म में उनके पिता सुनील दत्‍त का किरदार कौन निभायेगा? अब खबरें है कि यह किरदार वेटेरन एक्‍टर परेश रावल निभायेंगे. संजय दत्‍त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं. इससे पहले यह किरदार अमिताभ बच्‍चन को […]

पिछले काफी दिनों से अभिनेता संजय दत्‍त की बायोपिक फिल्‍म को लेकर यह चर्चा हो रही है कि फिल्‍म में उनके पिता सुनील दत्‍त का किरदार कौन निभायेगा? अब खबरें है कि यह किरदार वेटेरन एक्‍टर परेश रावल निभायेंगे. संजय दत्‍त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं.

इससे पहले यह किरदार अमिताभ बच्‍चन को भी ऑफर किया गया था. बिग बी ने फिल्‍म को लेकर दिलचस्‍पी भी दिखाई थी लेकिन बात न बन सकी. खबरों की मानें तो इस किरदार के लिए जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और आमिर खान को भी अप्रोच किया गया था.

अब खबरें है कि फाइनली संजय दत्‍त के पिता का किरदार परेश रावल निभायेंगे. फिल्‍म की शूटिंग 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में विकी कौशल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिलहाल फिल्‍म की अभिनेत्रि‍यों पर संस्‍पेंस बरकरार है.

इस फिल्‍म को लेकर रणबीर खासा उत्‍साहित हैं और वे इस किरदार को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. खबरों की मानें तो हिरानी इस फिल्‍म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो यह फिल्‍म सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत ‘टाइगर जिंदा है’ से भिडेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >