सोनाक्षी सिन्हा ने पूरी की ‘नूर'' की शूटिंग, शेयर की ये तस्‍वीर...

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ की शूटिंग पूरी की. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म में काम करने के अनुभव साझा किये जिसमें वह एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी. फिल्म के निर्देशक सुनील सिप्पी है और इसमें पुरब कोहली भी हैं. सोनाक्षी ने एक फोटो के साथ लिखा कि फिल्म […]

मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ की शूटिंग पूरी की. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म में काम करने के अनुभव साझा किये जिसमें वह एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी. फिल्म के निर्देशक सुनील सिप्पी है और इसमें पुरब कोहली भी हैं.

सोनाक्षी ने एक फोटो के साथ लिखा कि फिल्म के खत्म होने पर, कुछ असल भावनाओं के बारे में सोचते हुए लेकिन कुछ बार सिर्फ महसूस करना ही ठीक होता है… मुझे फिल्म में लेने के लिए आपका शुक्रिया. यह एक मजेदार सफर रहा. इस तस्वीर का दृश्य उनकी फिल्म का है.

https://twitter.com/sonakshisinha/status/819819220066271235

फिल्‍म इम्तियाज द्वारा लिखे गये उपन्यास ‘कराची, यूआर किलिंग मी’ पर आधारित है. इसकी लेखिका सबा इम्तियाज हैं. फिल्म की कहानी करीब 20 वर्षीय एक रिपोर्टर आएशा खान के ईद-गिर्द घूमती है जो कराची में रहती है. फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >