रितिक ने ऐसे मनाया अपना 43वां जन्‍मदिन!

मुंबई: अभिनेता रितिक रोशन ने अपने 43वें जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताया. अभिनेता ने मंगलवार को अपना जन्‍मदिन मनाया. वे अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ का प्रमोशन करेंगे जो 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्‍म में यामी गौतम भी है. विभिन्न हस्तियों ने रितिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है जिसमें उनकी […]

मुंबई: अभिनेता रितिक रोशन ने अपने 43वें जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताया. अभिनेता ने मंगलवार को अपना जन्‍मदिन मनाया. वे अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ का प्रमोशन करेंगे जो 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्‍म में यामी गौतम भी है.

विभिन्न हस्तियों ने रितिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है जिसमें उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी शामिल है. रितिक ने कहा, ‘मैं काम करुंगा और परिवार के साथ वक्त बिताउंगा.’ सूत्रों के मुताबिक, वह ‘काबिल’ के निर्माण बाद के कार्यो में व्यस्त हैं.

विभिन्न हस्तियों ने रितिक को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है जिसमें उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी शामिल है. फिल्म उद्योग के उनके दोस्तों फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, फरहा खान, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर और ‘काबिल’ की उनकी सह अभिनेत्री यामी गौतम ने ट्विटर पर उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >