शाहरुख खान की बेटी को डेट करना है? तो पहले पढ़ लिजिए ये 7 नियम...

शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक केयरिंग पिता भी हैं. बेटी सुहाना को लेकर वे बेहद संजीदा रहते हैं. ‘कॉफी विद करण’ में उन्‍होंने बेटी को लेकर कई बातें कहीं जिससे साफ जाहिर है कि वे सुहाना से कितना प्‍यार करते हैं और उसे लेकर सावधान भी रहते हैं. करण ने शाहरुख […]

शाहरुख खान एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक केयरिंग पिता भी हैं. बेटी सुहाना को लेकर वे बेहद संजीदा रहते हैं. ‘कॉफी विद करण’ में उन्‍होंने बेटी को लेकर कई बातें कहीं जिससे साफ जाहिर है कि वे सुहाना से कितना प्‍यार करते हैं और उसे लेकर सावधान भी रहते हैं.

करण ने शाहरुख से पूछा था कि अगर कोई सुहाना को किस करना चाहे तो आप क्‍या करेंगे? शाहरुख ने तुरंत जवाब दिया था तो मैं उसके होठ तोड़ दूंगा. उन्‍होंने कहा कि वो सुहाना को बहुत प्‍यार करते हैं. किसी भी पिता का रियेक्‍शन शाहरुख जैसा ही होगा.

शाहरुख ने बेटी सुहाना को डेट करने के लिए भी कई नियम बनाये हैं. ये नियम सुनकर आप सुहाना को डेट करने का ख्‍याल भी अपने मन से निकाल लेंगे. एक मैगजीन से इंटरव्‍यू में उन्‍होंने अपने नियम की पूरी लिस्‍ट बता दी है :

1. जॉब होनी चाहिए

2. पता होना चाहिए कि मैं उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता.

3. मैं हर जगह हूं.

4. अपने लिए एक वकील भी रख ले.

5. वह हमारी राजकुमारी है, तुम्हारी अमानत नहीं है.

6. मुझे दोबारा जेल जाने से कोई परहेज नहीं है.

7. तुम जो भी उसके साथ करोगे, वही मैं तुम्हारे साथ भी करूंगा.

बता दें कि शाहरुख जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रईस’ में नजर आयेंगे. 25 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्‍य भूमिका में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >