नयी दिल्ली : फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल सांग औऱ ब्रेकअप सांग को युट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के हिसाब से कमाई नहीं कर पायी हो लेकिन फिल्म के गाने खूब पसंद किये गये. फिल्म के टाइटल इस सांग के अलावा चन्ना मेरेया गाने को भी 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा. फिल्म के गाने को खूब पसंद किया गया.
"ऐ दिल है मुश्किल " फिल्म फ्लॉप लेकिन गाने हिट 10 करोड़ से ज्यादा सुना गया
नयी दिल्ली : फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के टाइटल सांग औऱ ब्रेकअप सांग को युट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के हिसाब से कमाई नहीं कर पायी हो लेकिन फिल्म के गाने खूब पसंद किये गये. फिल्म के टाइटल इस सांग के अलावा चन्ना […]

फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट कर फिल्म के गाने शेयर करते हुए कहा, हमारे एक और गीत को 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया. फिल्म के गाने खूब पसंद किये गये हो लेकिन फिल्म से ज्यादा इससे जुड़े विवाद ने सुर्खियां बंटोरी, फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी अहम भूमिका निभायी थी.
पाक कलाकारों को लेकर हो रहे विरोध के कारण फिल्म के रिलीज में काफी परेशानी हुई थी. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से रोक रही थी. फिल्म के निर्देशक और राज ठाकरे के बीच हुई सहमति के बाद फिल्म को रिलीज किया गया. फिल्म ने औसत कमाई की. हालांकि रणवीर कपूर और एश्वर्या राय की जोड़ी पसंद की गयी.