‘दंगल'' दिल्ली में कर मुक्त

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज घोषणाकरतेहुएकहा कि आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ राष्ट्रीय राजधानी में कर मुक्त होगी. सिसोदिया दिल्ली का मनोरंजन विभाग भी संभालते हैं. उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज घोषणाकरतेहुएकहा कि आमिर खान अभिनीत ‘दंगल’ राष्ट्रीय राजधानी में कर मुक्त होगी. सिसोदिया दिल्ली का मनोरंजन विभाग भी संभालते हैं. उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने साथ ही कहा कि ‘दंगल’ खेल की भावना को बढावा देने वाली एक ‘‘प्रेरणादायक फिल्म” है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दंगल फिल्म दिल्ली के सिनेमाघरों में कर मुक्त होगी. आदेश जारी कर दिये गये हैं. यह खेल की भावना को बढ़ावा देने वाली आमिर खान की एक प्रेरणादायक फिल्म है.”

इससे पहले दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने हाल में पहलवानी पर आधारित आमिर खान की फिल्म को कर मुक्त कर दिया था. फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी पर आधारित है. जिसका निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया है. फिल्म बीते साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों को रिलीज हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >