जानें, सोनाक्षी के ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सचदेह के बारे में ये 7 दिलचस्‍प बातें...

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी सगाई की खबरों को लेकर इनदिनों सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो वे न्‍यू ईयर में अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं. अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर वो कौन है जिसने सोनाक्षी के लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ा है. खबरें आ रही है कि […]

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी सगाई की खबरों को लेकर इनदिनों सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो वे न्‍यू ईयर में अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं. अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर वो कौन है जिसने सोनाक्षी के लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ा है. खबरें आ रही है कि सोनाक्षी अगले साल फरवरी तक अपने ब्‍वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह से सगाई कर सकती हैं. पिछले काफी समय से सोनाक्षी और बंटी की डेटिंग की खबरें आ रही है. कई बार बंटी को सोनाक्षी की फैमिली के साथ देखा गया है. लेकिन बंटी और सोनाक्षी के रिलेशनशिप से सोना की फैमिली खुश नहीं है. जानें बंटी सचदेह के बारे में ये 6 दिलचस्‍प बातें…

1. बंटी ने वर्ष 2012 से सोनाक्षी के इंडोर्समेंट डील को मैनेज करना शुरू किया था. दोनों के कुछ तस्‍वीरें सामने आई थी. जिसके बाद से ही कहा जा रहा है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

2. बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के भाई हैं. इस तरह बंटी कहीं न कहीं बॉलीवुड से ही जुडे हैं.

3. बंटी ने कुछ समय तक अभिनेत्री दीया मिर्जा को भी डेट किया था. लेकिन खबरों की मानें तो दीया ने खुद इस रिश्‍ते को तोड़ दिया था क्‍योंकि बंटी साउथ इंडस्‍ट्री की किसी अभिनेत्री को डेट करने लगे थे.

4. बंटी ने दीया मिर्जा के अलावा नेहा धूपिया को भी डेट किया है.

5. अफवाहें तो यह भी है कि‍ बंटी अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी थोड़े समय तक डेट कर चुके हैं. वहीं सुष्मिता ने डेटिंग की अफवाहों को सिरे से खारिज किया है.

6. बंटी को ‘Cornerstone’ के संस्थापक है, यह एक एजेंसी है जो शीर्ष क्रिकेटरों और बी-टाउन हस्तियों का प्रबंधन करता है. जिसमें विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा जैसे कई सेलीब्रिटी शामिल हैं.

7. बंटी की एक बार शादी हो चुकी है और उनका तलाक भी हो चुका है. उन्‍होंने अंबिका चौहान से शादी की थी, जिसमें सलमान भी शामिल हुए थे. लेकिन यह शादी 4 साल बाद टूट गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >