मुंबई : अलका यागनिक और हरिहरन की आवाज में 1996 में रिलीज हुआ खामोशी फिल्म का गाना बाहों के दरमियां उस वक्त का बड़ा हिट था. इस गाने के लिए अलका को फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था.
आज तकरीबन 20 साल बाद फिल्म के इस गाने का एक रीमेक वर्जन यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से 26 दिसंबर को यह वीडियो अपलोड किया गया है जिस पर एक ही दिन में एक लाख 27 हजार व्यूज़ आए हैं. यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी यह वीडियो 5वें नंबर पर है.गाने के इस रीमेक वर्जन को गाया है आकृति कक्कर ने. इस गाने को बॉलीवुड रेट्रो लॉज एल्बम के तहत रिलीज किया गया है.
इसे पार्थिव ने रीक्रिएट किया है और यूनिवर्सल म्यूजिक पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लॉन्च किया गया है. मालूम हो कि गाने का ऑरिजनल कंपोजीशन जतिन ललित ने किया था और इसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं. इसके नए वर्जन को रिकॉर्ड और मिक्स किया है फ्रांसिस्को निकोलसन ने. गाने के वीडियो को बहुत खास बनाने की कोशिश नहीं की गई है.
