डायरेक्टर ने कहा, छोटे कपड़ों में हिरोइन को देखने आते हैं दर्शक, भड़की तमन्ना और नयनतारा

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्म डायरेक्टर सूरज के एक बयान पर बवाल मचा है.दक्षिण भारतीयअभिनेत्री तमन्ना भाटिया और नयनतारा ने उनके बयान पर जोरदार विरोध जताते हुए माफी मांगने को कहा है. सूरज को मसाला फिल्मों के डायरेक्टर के रूप में जाना जाता है. उन्होंने हाल में एकयूट्यूबचैनल को दिये इंटरव्यू में कह दिया कि […]

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्म डायरेक्टर सूरज के एक बयान पर बवाल मचा है.दक्षिण भारतीयअभिनेत्री तमन्ना भाटिया और नयनतारा ने उनके बयान पर जोरदार विरोध जताते हुए माफी मांगने को कहा है. सूरज को मसाला फिल्मों के डायरेक्टर के रूप में जाना जाता है. उन्होंने हाल में एकयूट्यूबचैनल को दिये इंटरव्यू में कह दिया कि हिरोईन को पैसा इसलिए दिया जाता ताकि वोग्लैमरसदिखें.

इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि लोग पैसा देकर फिल्म देखने आते हैं उन्हें खुश करना हिरोइन का काम होता है. सूरज ने कहा, मैं तो हमेशा हिरोइन को हमेशा छोटे कपड़े पहनाने का पक्षधर रहा हूं. ड्रेस डिजाइनर कभी भी मेरे पास आते हैं, तो मैं हिरोईन के कपड़ों में शार्ट ड्रेस रखता हूं. इससे उन्हें दिक्कत भी होती है, तो मैं उस पर ध्यान नहीं देता.

सूरजके इस बयान पर अभिनेत्री नयनतारा ने जोरदार विरोध जताते हुए कहा, फिल्म इंडस्ट्री से संबंध रखने वाला एक जिम्मेदार आदमी इस तरह के बेहूदा और घटिया बयान कैसे दे सकता है. सुरज होते कौन हैं अभिनेत्रियों के बारे में इस तरह की बकवास और घटिया बात करने वाले. उन्हें क्या लगता है कि हिरोईन स्ट्रीपर है जो आयेंगी और अपने कपड़े छोटे कर लेंगी क्योंकि उन्हें इसके पैसे दिये जा रहे हैं. क्या वो अपने घर में काम करने वाली महिला के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सूरजके इस बयान पर तमन्ना भाटिया ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, क्या मैंने दंगल जैसी फिल्मजो महिलाओं की मजबूत स्थिति को दिखाती है इसलिए छोड़ दी कि इस तरह के बयान सुनने के लिए मिलें. मैं इस तरह के बयान से बेहद दुखी हूं मैं चाहती हूं किसूरजअपने बेहूदा टिप्पणी के लिए माफी मांगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >