सलमान की शादी को लेकर ट्विंकल खन्‍ना ने लिख दिया कुछ ऐसा, भड़क गये फैंस...

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्‍ना कई बार अपने कॉलम और टवीट्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. इस बार ने अपने कॉलम में सलमान खान का मैट्रिमोनियल ऐड लिखकर मुसीबत में घिर आई है. सलमान के फैंस ट्विंकल के इस मजाक पर भड़क गये हैं. दरअसल अपने लेटेस्ट कॉलम में लिखा, ‘भारत के सबसे […]

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्‍ना कई बार अपने कॉलम और टवीट्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. इस बार ने अपने कॉलम में सलमान खान का मैट्रिमोनियल ऐड लिखकर मुसीबत में घिर आई है. सलमान के फैंस ट्विंकल के इस मजाक पर भड़क गये हैं.

दरअसल अपने लेटेस्ट कॉलम में लिखा, ‘भारत के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में शानदार हैं, के लिए सुंदर, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए. क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकते. जाति बंधन नहीं. संपर्क करें: Sultan@Bhaijaan.com.

सलमान के फैंस को ट्विंकल की यह चुटकी नहीं भाई और ट्विटर पर उन्‍होंने जवाब देना शुरू कर दिया. किसी ने ट्विंकल से ‘दबंग’ खान के बारे में कुछ न कहने के लिए कहा तो किसी ने अक्षय कुमार (ट्विंकल खन्‍ना के पति और अभिनेता) की फिल्‍म को ही बायकॉट करने की धमकी दे डाली.

सलमान के फैंस ने यह भी लिखा कि ट्विंकल की बातें कहीं से भी मजाकिया नहीं थी. सिर्फ लाइमलाइट बटोरने के लिए उन्‍होंने सलमान के बारे में निगेटिव बातें लिखीं हैं. बता दें कि ‘फनी बोन्‍स’ लेखिका फिलहाल फिल्‍मों से दूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >