मैं हर गाने के साथ खुद को निखारने की कोशिश करती हूं : नेहा भसीन

मुंबई : रॉक से लेकर सूफी गीत गाने वाली गायिका नेहा भसीन का मानना है कि वह हर गाने के साथ खुद को निखारने की कोशिश करती हैं. नेहा ने कहा, ‘‘मैं कुछ वैसे गायकों में से हूं जिन्होंने अपने हर एक गाने में सुधार किया है. मैं अभी भी संगीत सीखती हूं और दूसरी […]

मुंबई : रॉक से लेकर सूफी गीत गाने वाली गायिका नेहा भसीन का मानना है कि वह हर गाने के साथ खुद को निखारने की कोशिश करती हैं.

नेहा ने कहा, ‘‘मैं कुछ वैसे गायकों में से हूं जिन्होंने अपने हर एक गाने में सुधार किया है. मैं अभी भी संगीत सीखती हूं और दूसरी तरह के गीत गाना चाहती हूं.” इस 34 वर्षीय ‘धुनकी’ हिटमेकर गायिका को हाल ही में उनके ‘‘जग घुमेया” गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका का स्टारडस्ट अवॉर्ड दिया गया है.

नेहा ने कहा कि इस पुरस्कार को जीतने पर हैरानी हुई क्योंकि प्रतियोगिता कडी थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने सुल्तान के इस गीत के बारे में सोचा नहीं था कि उनका वर्जन भी हिट होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >