गोल्ड तो गोल्ड होता है, छोरा लावे या छोरी. इस संदेश से आमिर खान पर्दे पर आये तो लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया. ‘दंगल’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 29.78 करोड़ की कमाई की है जिसमें तमिल और तेलगु के 59 लाख रुपये भी शामिल है.
‘दंगल’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करनेवाली फिल्म बनी है. पहले नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ है जिसने पहले दिन 36.59 करोड़ रुपये की कमाई है. फिल्म रेसलिंग पर ही आधारित है. कहा जा रहा है कि वीकेंड के दौरान फिल्म शानदार कमाई करेगी.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म ने पहले दिन 29.78 करोड़ की कमाई की है. फिल्म अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया में शानदार कमाई कर रही है. फिल्म एक बायोपिक फिल्म है जिसमें आमिर ने हरियाणा के रेसलर महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है.
फिल्म में आमिर के अलावा साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में हैं. सभी किरदारों की एक्टिंग को बेहद पसंद किया जा रहा है. समीक्षकों ने भी ‘दंगल’ को अच्छा रिव्यू दिया है.
