सलमान के बारे में ये क्‍या बोल गये संजय दत्‍त, टूट गई दोस्‍ती!

इंडस्‍ट्री में सलमान खान और संजय दत्‍त की दोस्‍ती की मिसालें दी जाती है लेकिन लगता है दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं है. हालांकि दोनों के बीच कड़वाहट की असल वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन संजय, सलमान पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं चूकते. एक वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली में एक […]

इंडस्‍ट्री में सलमान खान और संजय दत्‍त की दोस्‍ती की मिसालें दी जाती है लेकिन लगता है दोनों के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं है. हालांकि दोनों के बीच कड़वाहट की असल वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन संजय, सलमान पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं चूकते.

एक वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली में एक इवेंट के दौरान उन्‍हें वर्ड गेम खेलने के लिए कहा गया. वहीं रैपिड फायर राउंड के दौरान जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान को वे किसी एक शब्‍द में कैसे डिस्‍क्राइब करेंगे तो संजय दत्‍त ने तुरंत कहा- ऐरोगेंट यानी घमंडी. अब संजय दत्‍त ने सलमान को ‘घमंडी’ क्‍यों कहा ये तो वे ही जानते हैं लेकिन उनका यह जवाब सलमान के फैंस को बुरा लग सकता है.

दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने उस समय तूल पकड़ा जब संजय दत्‍त जेल से छूटे थे और सलमान उनसे मिलने तक नहीं गये थे. कहा तो यह जा रहा था कि संजय दत्‍त के बाहर आने के बाद सलमान पार्टी देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इतना ही नहीं खबरें तो यह भी आई थी कि सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में संजय दत्‍त के लिए खास इंतजाम किये हैं ताकि वह वहां आराम कर सकें.

वहीं पार्टी के दौरान पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए संजय दत्‍त ने कहा था कि सलमान खान की इस पार्टी के बारे में तो मैं भी काफी दिनों से सुन रहा हूं लेकिन पार्टी देना तो दूर, सलमान अभी तक उनसे मिलने भी नहीं पहुंचे हैं.

बता दें कि सलमान खान और संजय दत्‍त एकदूसरे के बेहद करीब माने जाते हैं. दोनों ने ‘साजन’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 5वें सीजन को भी होस्‍ट कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >