एकबार फिर इस फिल्‍म में सिगिंग करती नजर आ सकती हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘हसीना’ का संगीत तैयार कर रहे संगीतकार सचिन-जिगर का कहना है कि यदि अवसर मिलता है तो वह इस फिल्म में श्रद्धा को गाना गाने का मौका दे सकते हैं. ‘हसीना’ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन के जीवन पर बनी फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने […]

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘हसीना’ का संगीत तैयार कर रहे संगीतकार सचिन-जिगर का कहना है कि यदि अवसर मिलता है तो वह इस फिल्म में श्रद्धा को गाना गाने का मौका दे सकते हैं. ‘हसीना’ अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन के जीवन पर बनी फिल्म है.

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और मुख्य भूमिका में श्रद्धा हैं. उनके भाई सिद्धांत इस फिल्म में दाउद इब्राहिम की भूमिका में होंगे. ‘हसीना’ में दाउद की बहन की किशोरावस्था से लेकर उसके 40 साल की हो जाने तक की कहानी सिलसिलेवार ढंग से दर्शाई गई है.

सचिन-जिगर ने बताया कि यदि कोई मौका मिलता है और उन्हें लगता है कि श्रद्धा के गाने से फिल्म में और जान आ जाएगी तो वे निश्चित तौर पर उन्हें गाने का मौका देंगे, वह भी एकदम नए अवतार में. सचिन और जिगर के लिए यह फिल्म चुनौती है क्योंकि उन्होंने पहले ऐसा कभी नहीं किया.

उन्होंने कहा, ‘हम ‘हसीना’ करने के लिए राजी हुए ताकि अपने लिए एक नया पैमाना तय कर सकें. हम देखना चाहते थे कि क्या हम अपनी सहजता से परे की फिल्म दे सकते हैं…कोई ऐसी फिल्म, सचिन-जिगर की पहचान से हटकर है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >