जहां धैर्य खत्म, वहां परशुराम का फरसा शुरू, ‘महावतार परशुराम’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Mahavatar Parshuraam: ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है. भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी पर आधारित यह फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स का दूसरा भाग है.

महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स अब अपने दूसरे चैप्टर के साथ लौट रहा है. महावतार नरसिम्हा की सफलता के बाद मेकर्स ने अब महावतार परशुराम का ऐलान कर दिया है. भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित इस सात-भागों वाले यूनिवर्स का यह दूसरा भाग है. होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन मिलकर इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को तैयार कर रहे हैं. आज ( 19 अप्रैल) को मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है, जो काफी शानदार है.

महावतार परशुराम का पोस्टर

फिल्म की टैगलाइन- “जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!” कहानी के दमदार टोन को साफ जाहिर करती है. यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की कहानी को नए अंदाज में पेश करेगी.

कहानी में दिखेगा धर्म और अन्याय का संघर्ष

‘महावतार परशुराम’ में उस दौर की कहानी दिखाई जाएगी, जब धरती पर अत्याचार और अहंकार बढ़ गया था. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लेकर अन्याय और अधर्म का अंत किया. मेकर्स का उद्देश्य सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है. यही वजह है कि कहानी को आधुनिक तकनीक और शानदार विजुअल्स के साथ पेश किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी भी इससे जुड़ सके.

मेकर्स का बड़ा विजन

फिल्म के प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर का कहना है कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि हमारी विरासत को नए रूप में सामने लाने की कोशिश है. उनके अनुसार, ‘महावतार परशुराम’ एक ऐसी कहानी है जो शक्ति, उद्देश्य और परंपरा को दर्शाती है. इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं, जबकि म्यूजिक सैम सीएस ने दिया है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन संभाल रहे हैं.

पहले पार्ट की सफलता ने बढ़ाई उम्मीदें

‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. कई जगहों पर थिएटर का माहौल धार्मिक स्थल जैसा हो गया था, जहां लोग श्रद्धा के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे. अब ‘महावतार परशुराम’ से भी ऐसी ही उम्मीदें की जा रही हैं. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी है और आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >