जानें, ''बाहुबली 2'' के ऑनलाइन लीक होने पर क्‍या बोलीं तमन्‍ना भाटिया

मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि आने आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2′ के लीक हुए हिस्से से किसी भी तरीके से फिल्म प्रभावित नहीं होगी. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म के महत्‍वपूर्ण सीन्‍स लीक कर हो गये थे. जिसके बाद ग्राफिक डिजायनर को गिरफ्तार कर लिया गया था. कल रात स्टार स्क्रीन अवार्ड में […]

मुंबई: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि आने आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2′ के लीक हुए हिस्से से किसी भी तरीके से फिल्म प्रभावित नहीं होगी. कुछ दिनों पहले ही फिल्‍म के महत्‍वपूर्ण सीन्‍स लीक कर हो गये थे. जिसके बाद ग्राफिक डिजायनर को गिरफ्तार कर लिया गया था.

कल रात स्टार स्क्रीन अवार्ड में तमन्ना ने बताया, ‘इस फिल्म का इस तरह लीक होना चकित करता है. लेकिन यह फिल्म का छोटा हिस्सा है जो लीक हुआ है. मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्म के लिए यह अच्छा होगा. इससे फिल्म पर किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पडेगा. लोग फिल्म को लेकर बहुत जिज्ञासु हैं और यह उनकी जिज्ञासा को बढा रही है.’

‘बाहुबली : द कनक्लूजन’, ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ फिल्म का दूसरा हिस्सा है. इस फिल्म में प्रभाष, राणा दुग्गबती, तमन्ना और अनुष्का शेट्टी नजर आने वाले हैं. एस एस राजमौली के निर्देशन में बनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को प्रदर्शित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >